Menu Close

धुलिया (महाराष्ट्र) – उप-जिलाधिकारीद्वारा देवी-देवताओंके छायाचित्रोंवाले पटाखोंका विक्रय न होने देने का आश्वासन

हिन्दू जनजागृति समिति का अभियान

हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा निवेदन

उप-जिलाधिकारीको (दाई ओर) निवेदन देते हुए हिन्दुत्वनिष्ठ

धुलिया (महाराष्ट्र) : हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा दी गई सूचनाओंके विषय में हम विचार करेंगे तथा देवी-देवताओंके छायाचित्रवाले पटाखोंका विक्रय न होने के लिए सतर्क रहेंगे। धुलिया के निवासी उप – जिल्हाधिकारी श्री. तुकाराम हुलवलेद्वारा हिन्दू जनजागृति समिति को ऐसा प्रतिपादित किया गया।

२० अक्तूबर को समितिद्वारा दीपावली के पटाखोंपर रेखांकित छायाचित्रोंद्वारा होनेवाला हिन्दुओंके देवी-देवता एवं राष्ट्रपुरुषोंकी विडंबना रोकने हेतु श्री. हुलवळे को निवेदन दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने यह आश्वासन दिया।

इस समय भाजपा के श्री. सागर चौधरी ने कहा कि, प्रशासन को ऐसे देवी-देवताओंके छायाचित्रवाले पटाखें विक्रय न होने पर ध्यान देकर हमारी धार्मिक भावनाओंका सम्मान करना चाहिए, जिस से वातावरण नहीं बिगडेगा।

समिति के श्री. पंकज बागुल ने कहा कि, पटाखोंके माध्यम से देवी-देवताओंकी विडंबना एवं अपमान होकर धार्मिक भावना आहत होना भारतीय दंड संहिता के अनुसार अप्रतिभूति पात्र अपराध है। भारत के राज्य संविधान के अनुसार हर एक नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता है एवं उसकी रक्षा करना शासन का कर्तव्य है।

इस समय योग वेदांत सेवा समिति के डॉ. योगेश पाटिल, विश्वकर्मा समाज के श्री. पराग आहिरे, मनमाड जीन मित्र मंडल के श्री. राजेंद्र वाघ, सनातन संस्था के श्री. भगवान चौहाण उपस्थित थे।

क्षणिकाएं 

१. निवासी उप-जिलाधिकारी श्री. तुकाराम हुलवलेद्वारा त्वरित दूरभाष कर पटाखे विक्रेताओंको दी जानेवाली सूचनाओं में समितिद्वारा सुझाई सूचनाओंको समाविष्ट किया गया।

२. जिलाधिकारी कार्यालय में १५ पत्रकार समिति का समाचार लेने हेतु स्वयं होकर उपस्थित थे। पत्रकार ने कहा कि हमें भी धर्मकार्य हेतु योगदान देना है।
………………………………………………………………………………………………
हिन्दू जनजागृति समिति का अभियान – ‘विनाशकारी पटाखोंपर प्रतिबंध लगाएं !’ 
आप यहां से विस्तार से देख सकते हैं !
…………………………………………..

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News