
नई दिल्ली – बीफ पार्टी देने वाले जम्मू कश्मीर के निर्दलीय विधायक अब्दुल राशिद पर मंगलवार को एक हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली प्रेस क्लब में स्याही फेंक दी। इस हमले के विरोध में राशिद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। राशिद के साथ इससे पहले जम्मू कश्मीर विधानसभा में भी उन्होंने विधायकों के साथ मारपीट की थी।
इस हमले की जिम्मेदारी विष्णु गुप्ता के नेतृत्व वाली हिंदू सेना ने ली है। हिंदू सेना ने एक बयान जारी कर गोमांस खाने वालों को चेतावनी भी दी है। पुलिस ने इस घटना में शामिल दो लोगों को बन्दी बनाया है।
अब्दुल राशिद मंगलवार शाम को दिल्ली प्रेस क्लब में जाहिद की मौत के सिलसिले में एक पत्रकार परिषद को संबोधित करने वाले थे, उसी समय उन पर स्याही फेंकी गर्इ।
इस हमले के बाद राशिद ने कहा कि, काली स्याही से रंगा अपना चेहरा वह प्रधानमंत्री मोदी को दिखाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि स्याही उनके चेहरे पर नहीं, बल्कि देश के चेहरे पर फेंकी गई है। राशिद ने कहा कि हम अपनी बात रखना बंद नहीं करेंगे। यह मोदी नहीं गांधी का देश है।
बता दें कि गोमांस विवाद के विरोध में राशिद ने जम्मू कश्मीर के सर्किट हाउस में बीफ पार्टी का आयोजन किया था। उसका विरोध करने हेतु यह कृत्य किया गया ।
स्त्रोत : नवभारत टाइम्स








