Menu Close

जलगांव (महाराष्ट्र) में हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा नवरात्रि उत्सव के उपलक्ष्य में निवेदन !

हिन्दू जनजागृति समिति का ‘आदर्श नवरात्रोत्सव’ अभियान

उपजिलाधिकारी को निवेदन देते हुए हिन्दुत्वनिष्ठ

जलगांव (महाराष्ट्र) : नवरात्रि उत्सव में होनेवाली अनुचित घटनाओंको रोकने हेतु उपाययोजना करने की मांग के लिए हिन्दू जनजागृति समिति एवं हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनोंद्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को निवेदन दिया गया।

जिलाधिकारी की ओर से उपजिलाधिकारी श्री. खरातद्वारा एवं पुलिस अधीक्षक की ओर से श्री. जालिंदर सुपेकरद्वारा निवेदन स्वीकारा गया ।

इस अवसरपर स्वराज्य निर्माण सेना के श्री. कपिल ठाकुर, सनातन संस्था की श्रीमती ज्योति चौधरी, हिन्दू जनजागृति समिति के सर्वश्री श्रेयस पिसोलकर, प्रीतम पाटिल, अविनाश चौहान, प्रणव नागणे एवं हिन्दुत्वनिष्ठ श्री. रवींद्र सपकाळे उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News