Menu Close

शिवसेना सांसद की धमकी, दिल्ली में भी नहीं होने देंगे गुलाम अली का कंसर्ट

पाकिस्तान से जुड़े लोगों के विरोध के मामले को आगे बढ़ाते हुए शिवसेना ने फिर से गुलाम अली के कार्यक्रम को नहीं होने देने की धमकी दी है।

शिवसेना के महाराष्ट्र से सांसद कृपाल बालाजी तुमने ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आडे हाथ लिए कहा है कि, पाकिस्तानी गायक ग़ुलाम अली के कार्यक्रम को रद्द करने और सुधींद्र कुलकर्णी को सबक सिखाने पर यदि भाजपा और उनके नेता अफसोस प्रकट कर रहे हैं तो उनका चुनावों से पहले का एजेंडा कहा गया।

बालाजी ने ऐलान किया कि उनके कार्यकर्ता दिल्ली में पाकिस्तानी गजल गायक ग़ुलाम अली का दिसंबर में होने वाला कंसर्ट नहीं करने देंगे । माता वैष्णोदेवी देवी मंदिर के लिए शिवसैनिकों के जत्थे को नवरात्रि में रवाना करने के बाद जम्मू में शिवसेना सांसद ने कहा कि, यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या भाजपा को पाकिस्तानी गायक ग़ुलाम अली का कार्यक्रम निरस्त किया जाना या सुधींद्र कुलकर्णी पर शिवसैनिकों द्वारा कालिख लगाने पर उनको अफसोस है तो शिवसेना को गर्व है।

शिवसेना सांसद ने कहा कि, जब नरेंद्र मोदी आरएसएस कार्यकर्ता थे तो वह स्वयं कहा करते थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री बन गए तो कुछ और कह रहे हैं। बालाजी ने सवाल उठाया – ‘कहां गया उनका राम मंदिर, कहां गया उनका आर्टिकल ३७० और समान नागरी कानून ’।

शिवसेना सांसद ने कहा कि, जबतक पाकिस्तानी आतंकवाद बढ़ाता रहेगा और हमारे जवानों पर गोलिया चलाता रहेगा तब तक शिवसेना पाकिस्तानी लोगों के साथ इस तरह का बर्ताव करता रहेगा। उन्होंने साफ कह दिया कि दिल्ली में दिसंबर में पाकिस्तानी गायक ग़ुलाम अली के कंसर्ट को रोकने के लिए शिवसेना के कार्यकर्ता काम करेंगे।

बता दे की, मुंबई और पुणे में गुलाम अली का कार्यक्रम शिवसेना के विरोध के बाद रद्द करना पड़ा था । उसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुलाम अली को दिल्ली में कार्यक्रम करने के लिए आमंत्रित किया था।

स्त्रोत : आज तक
Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *