Menu Close

हिन्दुआें के लिए पूजनीय गाेमाता नेपाल में राष्ट्रीय पशु घोषित

जहां बहुसंख्यक हिन्दुआें के नेपाल ने गाय को अपना राष्ट्रीय पशु बनाया है, वहीं भारत को भी यह प्रयास करना चाहिए ! हिन्दुओ, ‘गोतस्करी पर हमने रोक लगाई’ ऐसा कहकर अपनी प्रशंसा करने वाली मोदी सरकार पर इसके लिए दबाव बनाओ ! – सम्पादक, हिन्दूजागृति

cow

नेपाल के नए धर्मनिरपेक्ष संविधान के अंतर्गत नेपाली हिंदुओं की पूजनीय गाय राष्ट्रीय पशु होगी तथा नेपाली भाषा राष्ट्रभाषा होगी । नेपाली कांग्रेस के महासचिव कृष्ण प्रसाद सितौला ने काठमांडू पोस्ट को बताया, ‘हिंदू समर्थकों के लिए हमने गाय को अपना राष्ट्रीय पशु बनाया है। अब गाय को संवैधानिक संरक्षण मिल गया है और गोहत्या पर पाबंदी भी लगा दी गई है। पहली संविधान सभा से यह प्रावधान हटा दिया गया था, लेकिन हम इसे वापस लेकर आए हैं।’

वहीं हिंदूंआें के धर्मांतरण का सूत्र अभी तक नहीं सुलझा है । हिन्दुआें को भय है कि, इससे निचली जातियां एवं वंचित समूह ईसाई धर्म स्वीकारने हेतु बाध्य होने की संभावना है ।

स्त्रोत : जी न्यूज

Read more on Pro Hindu

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *