Menu Close

गणेशमूर्ति विसर्जन की बैठक के समय हिन्दू जनजागृति समिति को हम आमंत्रित करेंगे – कोल्हापुर महापालिका आयुक्त

हिन्दू जनजागृति समिति का ‘आदर्श श्री गणेशोत्सव अभियान !’

महापालिका आयुक्त श्री. पी. शिवशंकर को निवेदन देते हुए हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता (दार्इं ओर)

कोल्हापुर (महाराष्ट्र) : श्री गणेशमूर्ति के विसर्जन के संदर्भ में हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा कोल्हापुर महापालिका आयुक्त श्री. पी. शिवशंकर को निवेदन दिया गया।

इस अवसरपर आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि, श्री गणेशमूर्ति के विसर्जन के विषय में प्रदूषण मंडल एवं शासनद्वारा दी गई सूचनाओंका हम पालन कर रहे हैं। फिर भी श्री गणेशमूर्ति विसर्जन की बैठक के समय हिन्दू जनजागृति समिति को हम आमंत्रित करेंगे।

इस अवसरपर शिवसेना के करवीर तहसील प्रमुख श्री. राजू यादव, हिन्दू एकता के श्री. हिन्दूराव शेलके, हिन्दू महासभा के श्री. संजय कुलकर्णी, श्री. राजेंद्र शिंदे, स्वाध्याय परिवार के श्री. पुरुषोत्तम पटेल, योग वेदांत सेवा समिति के श्री. राजमोहन स्वामी, भारत स्वाभिमान के श्री. संजय पाटिल, इस्कॉन के श्री. भाऊ पाडलकर, विद्यार्थी संगठन के श्री. नितीश कुलकर्णी तथा हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News