Menu Close

अकोला : श्री गणेशमूर्ति का विसर्जन बहते पानी में ही करें इस मांग हेतु हिन्दू जनजागृति समिति ने प्रशासन को निवेदन

अकोला में महापौर को प्रस्तुत किया निवेदन

महापौर को निवेदन प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ता

अकोला : श्री गणेशमूर्ति का विसर्जन बहते पानी में करना चाहिए, इस मांग के लिए हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा यहां की महापौर श्रीमती उज्ज्वला देशमुख को २ सितम्बर को निवेदन प्रस्तुत किया गया । उन्होंने स्वीय सहायक को इस संदर्भ में उपाययोजना निकालने को कहा ।

अकोला में उपजनपदाधिकारियों को प्रस्तुत किया निवेदन

अकोला : हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा उपजनपदाधिकारी अनिल खंडागळे के पास प्रधानमंत्री को देने के लिए निवेदन प्रस्तुत किया गया । उस निवेदन में यह मांग की गई कि देहली में आयोजित ‘शानपाकिस्तान’ कार्यक्रम तथा ‘एक शाम पाकिस्तान के नाम’ कव्वाली रद्द करें ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News