Menu Close

छत्तीसगढ-ओडिशा सीमापर माओवादी हमला, ३ जवान शहीद, ६ घायल

 

odisha-border-attack

जगदलपुर : सुकमा जिले से लगे ओडिशा के मलकानगिरी में माओवादियोंने आईईडी ब्लास्ट कर फायरिंग की। चित्रकुण्डा थाना क्षेत्र के जामपाई में बुधवार को हुई घटना में तीन जवान शहीद हो गए और छह जवान घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मलकानगिरी जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर कर दिया गया। जवान इलाके के सर्चिंग पर निकले थे, जहां घात लगाए माओवादियोंने बीएसएफ जवानोंपर हमला बोल दिया।

सुबह इलाके की सर्चिंग पर निकले जवानोंपर जामपाई गांव के पास माओवादियोंने आईईडी पहले ब्लॉस्ट किया फिर जमकर फायरिंग की। घटना में तीन जवान शहीद हो गए और छह जवान घायल हुए। बताया जा रहा था कि तीन जवान गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलोंको बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से दोपहर में मलकानगिरी से रायपुर रेफर कर दिया।

दो घंटे चली मुठभेड़

सर्चिंग पर निकले जवानों और माओवादियों ने बीच ब्लास्ट के बाद करीब दो घण्टे तक मुठभेड़ चली। जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी पहाड़ी व जंगल का सहारा लेकर भाग गए। पुलिस ने सर्चिग अभियान तेज कर दिया है।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News