Menu Close

विरोध करें : हनुमान चालीसा के साथ शुरू होगी सनी लियोन की ‘रागिनि एमएमएस-२’

चैत्र कृष्ण पक्ष षष्ठी, कलियुग वर्ष ५११५ 

इस तरह के फिल्म का विरोध करना सभी हिंदू समाज का कर्तव्य है । – संपादक


मुंबई- सनी लियोनी के अभिनय से सजी ‘रागिनि एमएमएस-२’ के निर्माताओं ने तय किया है कि इस फिल्म की शुरूआत हनुमान चालीसा के साथ होगी।

इससे पहले भी निर्माता एकता कपूर के अंधविश्वास के कारण २०११ में आयी ‘रागिनि एमएमएस’ की शुरूआत भी प्रार्थना से हुई थी।

सूत्रों का कहना है, ‘‘एकता मानती है कि प्रार्थना को शामिल करना भाग्यशाली रहा है और यह सभी बुरी नजरों को फिल्म से दूर रखेगा।’’

सूत्रों ने कहा, ‘‘फिल्म की शुरूआत हनुमान चालीसा के चित्रों के साथ होगी।’’ भूषण पटेल निर्देशित इस फिल्म में संध्या मृदुल, प्रवीण डबास, सलील प्रेम और दिव्या दत्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं । फिल्म २१ मार्च को रिलीज हो चुकी है।

स्त्रोत : पंजाब केसरी 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *