Menu Close

कोल्हापुर के कागल नगर परिषदद्वारा मूर्तिदान अभियान आयोजित किया गया, तो उसे निरस्त करेंगे ! – श्री. संभाजी भोकरे, शिवसेना

शिवसेना के श्री. संभाजी भोकरेद्वारा कागल नगरपरिषद को ‘मूर्तिदान अभियान’ के संदर्भ में चेतावनी !

ऐसे हिन्दू धर्माभिमानी सर्वत्र होने चाहिए !

मुख्याधिकारी श्री. प्रभाकर पत्की (दायीं ओर) को निवेदन प्रस्तुत करते हुए शिवसेना के श्री. संभाजी भोकरे तथा अन्य हिन्दुत्वनिष्ठ

कागल-कोल्हापुर (महाराष्ट्र) : शिवसेना के उपजनपद प्रमुख श्री. संभाजी भोकरे ने यह चेतावनी दी कि ‘श्री गणेशमूर्तिदान अभियान पूर्णतः शास्त्रविरोधी है। अतः नगर परिषद की ओर से मूर्तिदान अभियान आयोजित किया गया, तो उसे निरस्त कर देंगे तथा मूर्ति पुनः पानी में विसर्जित करेंगे।’ (हिन्दू धर्मशास्त्र के विरोध में कृत्य करनेवाले नगर परिषद को चेतावनी देनेवाले श्री. संभाजी भोकरे का अभिनंदन ! अन्यत्र के हिन्दू भी इस से सीख लें ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)

शिवसेनाद्वारा कागल के मुख्याधिकारी श्री. प्रभाकर पत्की को निवेदन प्रस्तुत किया गया। उस समय ही उन्होंने यह वक्तव्य दिया था।

उस समय शिवसेना शाखाप्रमुख श्री. नितीन बागडी, शिवप्रतिष्ठान के कागल तहसील कार्यवाह श्री. विजय आरेकर, हिन्दू धर्माभिमानी श्री. प्रणीत कुन्नूरे, हिन्दू जनजागृति समिति के सर्वश्री शिवानंद स्वामी, मधुकर नाजरे, बाबासाहेब भोपळे के साथ अन्य हिन्दू धर्माभिमानी उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News