Menu Close

पाकिस्तान में मंदिर और धर्मशाला में लगाई आग !

चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, कलियुग वर्ष ५११५


पाकिस्तान में सिंध प्रांत के लरकाना में एक धर्मग्रंथ को कथित रूप से अपवित्र किए जाने से गुस्साए लोगों ने एक मंदिर और एक धर्मशाला में आग लगा दी, जिसके बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया।

घटना शनिवार रात की है। भीड़ ने उस व्यक्ति के घर को घेर लिया जिस पर धर्मग्रंथ के पन्नों को जलाने का आरोप है। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले और चेतावनी स्वरूप गोलियां दागनी पड़ीं। पुलिस ने बताया कि भीड़ के उन्मादी होने पर जिन्नाबाग और शहर के कुछ और इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

स्थानीय हिंदू पंचायत की प्रमुख कल्पना देवी ने जियो न्यूज से कहा कि ईशनिंदा का आरोपी व्यक्ति व्यसनी है और लरकाना के हिंदू किसी समुदाय की धार्मिक मान्यता के अनादर के बारे में सोच भी नहीं सकते।

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी के मुताबिक, धर्मग्रंथ को जलाए जाने की खबर फैलने से बड़ी संख्या में एक समुदाय के छात्र और अन्य लोग जमा हो गए और हिंदू मंदिर और पास स्थित धर्मशाला को जला दिया।

स्त्रोत : आज तक  

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *