Menu Close

घरेलू ‘पॉर्न क्लिप्‍स’ पर चीन में अब मिलेगी कडी सजा

क्या चीन के इस निर्णय से भारत कुछ सीख लेगा – हिन्दूजागृति

बीजिंग : चीन ने अब ऑनलाइन पॉर्न कंटेंट पर सख्‍त रुख अख्तियार किया है। चीन की सरकार ने अब उन सभी ऑनलाइन साइट्स को ब्‍लॉक करने का आदेश दिया है जिन पर घर में शूट पॉर्न वीडियोज अपलोड किए जाते हैं।

चीन की सरकार ने यह कदम पिछले दिनों हुई एक घटना के बाद उठाया है। इसमें एक मॉल में लगी बड़ी स्‍क्रीन पर अचानक ही एक पॉर्न क्लिप प्‍ले होने लगी थी। गुरुवार को चीन की पुलिस को ऐसे लोगों का कड़ी सजा देने की मांग की गई है जिन्‍होंने पॉर्न क्लिप अपलोड की है।

चीन में पॉर्न कंटेंट को कंट्रोल करने के लिए ‘नेशनल ऑफिस अगेंस्ट पॉर्नोग्राफिक एंड इललीगल पब्लिकेशंस की ओर से ऐसे वीडियोज की जांच करने को कहा गया है। इसके अलावा एक हॉटलाइन नंबर भी जारी किया गया है। इस नंबर पर इस तरह के वीडियोज के बारे में जानकारी दी जा सकेगी।

इसके अलावा एक वीडियो क्लिप मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पिछले माह ही इस तरह का वीडियो अपलोड करने वाले एक व्‍यक्ति के खिलाफ भी सख्‍त कार्रवाई की गई है।

स्त्रोत : वन इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *