Menu Close

राष्ट्रध्वज का अनादर रोकने के लिए हिन्दू जनजागृति समिति का देशभर में ‘राष्ट्रध्वज का सम्मान करें’ अभियान

राष्ट्रध्वज राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर मोठ्या प्रमाणात राष्ट्रध्वज फहराए जाते हैं। हालांकि, कई बार प्लास्टिक के राष्ट्रध्वज समारोह के बाद सड़कों, कूड़ेदानों और सार्वजनिक स्थानों पर बिखरे हुए दिखाई देते हैं।

विशेष रूप से विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा उपयोग किए गए प्लास्टिक के राष्ट्रध्वज कार्यक्रम के बाद अनुचित तरीके से फेंक दिए जाने से राष्ट्रध्वज का अपमान होता है। इस अपमान को रोकने और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने के उद्देश्य से हिंदू जनजागृति समिति ने ‘राष्ट्रध्वज का सम्मान रखें’ अभियान शुरू किया है।

इस अभियान के अंतर्गत राष्ट्रध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों तथा सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक जनजागृति अभियान चलाने हेतु समिति द्वारा विभिन्न स्थानों पर संबंधित प्रशासन एवं संस्थाओं को निवेदन दिए जा रहे हैं।

१. दापोली

तहसीलदार श्रीमती अर्चना बोंबे-घोलप को निवेदन देते हुए हिंदू जनजागृति समिति के साधक

२. सिंधुदुर्ग

जिलाधिकारी तृप्ति धोडमिसे को निवेदन देते हुए श्रीमती विनती राजूत के साथ बाईं ओर से सर्वश्री गजानन मुंज, सुरेश दाभोलकर, विनोद राजूत, परेश साटम एवं गणेश बागल

३. कोल्हापूर

जिलाधिकारी डॉ. विजय राठोड को निवेदन देते हुए शिवसेना के विधायक श्री. राजेश क्षीरसागर, हिंदू जनजागृति समिति के साधक तथा हिंदुत्वनिष्ठ
हातकणंगले में तहसीलदार सुशील बेल्हेकर को निवेदन देते हुए राष्ट्रप्रेमी!
हातकणंगले में पुलिस निरीक्षक सचिन सूर्यवंशी को निवेदन देते हुए राष्ट्रप्रेमी!

Latest News