Menu Close

शर्मनाक पाकिस्तान : पॉर्न रैकेट में धकेले गए २८० बच्चे

पाकिस्तान को शर्मसार कर देनेवाला कांड !

child-abuse
लोग ट्विटर पर #ChildAbuse हैशटैग के साथ तीखी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं !

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में देश के इतिहास के सबसे बड़े चाइल्ड पॉर्नोग्रफी रैकेट के भंडाफोड़ से खलबली मची हुई है। पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब प्रांत के एक गांव के २८० बच्चोंके ४०० से अधिक पॉर्न विडियो बरामद किए हैं। इन में विडियो में बच्चोंको जबरन अश्लील हरकतें करते दिखाया गया है। इस घटना को लेकर पाकिस्तान में जबर्दस्त गुस्से की लहर है। लोग ट्विटर पर #ChildAbuse हैशटैग के साथ तीखी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

पाकिस्तानी के अखबार ‘द नेशन’ की रिपोर्ट के मुताबिक यौन शोषण के शिकार ज्यादातर बच्चे १४ साल से कम उम्र के हैं। एक विडियो में तो छह साल के बच्चे को होमोसेक्शुअल ऐक्ट करवाते दिखाया गया है। वहीं, दूसरे विडियोमें १४ साल के बच्चे को १० साल की बच्ची का यौन शोषण करते फिल्माया गया है।

इस पूरे कांड के पीछे २५ युवकोंका हाथ माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि रैकेट में शामिल लोगोंने बच्चोंके ये विडियो बनाकर उनके परिजनोंको ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूले। कुछ बच्चोंने इस बात को छिपाने के लिए घर से सोने के गहने तक चुराकर रैकेट संचालकोंको दिए।

पुलिस का कहना है कि यह रैकेट २००६ से शुरू हुआ, जो पिछले साल तक जारी था। पुलिस ने बच्चोंके ४०० से ज्यादा पॉर्न विडियो बरामद किए हैं। कई परिजनोंने फुटेज से अपने बच्चोंकी पहचान की है।

पाकिस्तान में बच्चोंके साथ यौन दुर्व्यवहार की यह अब तक की सबसे बड़ी घटना मानी जा रही है। १९९० में भी लाहौर में इसी तरह की घटना में १०० बच्चोंका यौन शोषण और हत्या की गई थी।

यह स्कैंडल इस हफ्ते की शुरुआत में तब सार्वजनिक हुआ, जब पीड़ित बच्चोंके परिजनोंने इस रैकेट संचालकोंकी गिरफ्तारी के लिए सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शऩ में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चाइल्ड प्रॉटेक्शन ब्यूरो के प्रमुख सबा सदीक ने बच्चोंसे यौन दुर्व्यवहार की इस घटना को पाकिस्तान के इतिहास की सबसे बड़ी घटना बताया है। पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

५० रुपये में बेची जाती थी विडियो की कॉपी

पुलिस का मानना का कि रैकेट संचालकोंने कसूर जिले के हुसैन खानवाला में बच्चोंके यौन दुर्व्यवहार की हजारों कॉपियां बेची हैं। एक कॉपी ५० रुपये में बेची जाती थी।

बच्चोंको लगाया जाता था इंजेक्शन

इस रैकेट के शिकार एक बच्चे ने बताया कि सेक्शुअल ऐक्ट से पहले उसकी रीढ़ में एक इंजेक्शन लगाया गया था।

पांच ही की गिरफ्तारी :

पाकिस्तान को शर्मसार कर देनेवाले इस कांड में अभी तक ६ आरोपियोंकी ही गिरफ्तारी हुई है। परिजनोंका आरोप है कि इस गैंग में २५ लोग तक शामिल हो सकते हैं। परिजन पुलिस पर इस मामले को दबाने का आरोप लगा रहे हैं।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *