Menu Close

‘गाय-गंगा बचाएगी IS से’ – रामबिलास शर्मा

हम रामबिलास शर्माजी से पूछना चाहते हैं की यदि गंगा और गाय के कारण इस्लामिक स्टेट भारत को हानि नहीं पहुंचा पायेगा तो केंद्र की मोदी सरकार और अन्य राज्यों में स्थित भाजपा की सरकारें गाय को बचाने के लिए क्या कर रही हैं ? मोदीजी गोहत्या पर देशव्यापी प्रतिबंध क्यों नहीं लगा रहे हैं ? साथ ही गंगा की स्वच्छता के लिए कठोर कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं ? – हिन्दूजागृति

भिवानी : आतंकी संगठन आईएसआईएस पूरी दुनिया के देशों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। हरियाणा के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा का मानना है कि जब तक भारत में गंगा और गायों की पूजा होती रहेगी, आईएसआईएस देश को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा।

भिवानी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यूपी के गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। जहां आदित्यनाथ ने आतंकी संगठन ISIS के भारत पर मंडराते खतरे को लेकर चिंता जताई वहीं शिक्षामंत्री ने इस चिंता का बड़ा ही आसान और अजब हल सुझा दिया।

वहीं इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में मुंबई के चार युवकों के ISIS में शामिल होने की ख़बरों पर कहा कि ऐसे मामलों में सरकार को कड़ाई से पेश आना चाहिए।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *