कोल्हापुर के करवीरनिवासिनी महालक्ष्मी मूर्ति का प्रकरण
कोल्हापूर (महाराष्ट्र) : जिलाधिकारी कार्यालय में २४ जुलाई २०१५ को देवस्थान समिति के सदस्य एवं सचिव, श्रीपूजकोंके प्रतिनिधि, हिन्दू जनजागृति समिति के प्रतिनिधि एवं कुछ हिन्दुत्वनिष्ठ देवीभक्तोंकी उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में जिलाधिकारी ने ऐसा आश्वासन दिया था कि रासायनिक संवर्धन की प्रक्रिया को हम नहीं रोके; परंतु प्रक्रिया के पश्चात अर्थात ६ अगस्त के उपरांत स्थाई रूप से उपाय के रूप में नई मूर्ति स्थापित करने के संदर्भ में ‘हिन्दू जनजागृति समिति देवस्थान समिति को एक पत्र दे, जिस पर हम विचार करेंगे’।
इस के अनुसार हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा जिलाधिकारी को हिन्दू धर्मशास्त्र के अनुसार नई मूर्ति का प्रतिष्ठापन करने के विषय में देवस्थान समिति के अध्यक्ष के साथ एक बैठक आयोजित करने हेतु पत्र दिया गया है।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात









