Menu Close

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रीद्वारा पंढरपुर की समस्याओंपर ध्यान देने का आश्वासन !

  • हिन्दू जनजागृति समिति के निवेदन को उत्तम प्रतिसाद !

  • हिन्दुओ, समस्याओंका निराकरण होने तक शासन का पीछा करें !

हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा इस प्रकार की मांगें की गर्इं….

१. पंढरपुर, यह तीर्थक्षेत्र मद्य-मांसमुक्त करें !

२. जनपदाधिकारियों द्वारा श्री विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर की धार्मिक परंपराओं में किए जानेवाले हस्तक्षेप पर पाबंदी लगाएं !

३. सिंहस्थपर्व हेतु आयोजित की गई अतिरिक्त रेल की अन्यायपूर्ण किरायावृद्धि निरस्त करें !

पंढरपुर-सोलापुर (महाराष्ट्र) : भाजपा के मुख्यमंत्री श्री. देवेंद्र फडणवीस ने हिन्दू जनजागृति समिति के शिष्टमंडल को यह आश्वासन दिया, कि ‘सोलापुर के पालकमंत्री श्री. विजय देशमुखद्वारा मुझे पंढरपुर की समस्या एवं प्रश्नोंके संदर्भ में जानकारी प्राप्त हुई है। मैं इन सभी विषयों में स्वयं ध्यान दूंगा।’

आषाढ एकादशी के उपलक्ष्य में वे पंढरपुर आए थे, उस समय समिति के शिष्टमंडल ने उनसे भेंट की। उस समय पालकमंत्री श्री. विजय देशमुख भी उपस्थित थे।

उस अवसर पर समिति की ओर से अधिवक्ता श्री. नीलेश सांगोलकर, अधिवक्ता श्री. संदीप अपसिंगेकर, सर्वश्री शशिशेखर पाटिल, तुषार मिरजकर, सुनील हिंगमिरे तथा संतोष पाटणे उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *