Menu Close

भारत से नफरत करते थे जिन्ना, २० साल की छोटी लडकी के साथ भागे थे !

नई दिल्ली – पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना अपने से २० साल छोटी लडकी के साथ भाग गए थे। दोनों बॉम्बे के सबसे ग्लैमरस कपल के तौर पर मशहूर थे। लेखक निसिद हजारी ने अपनी किताब ‘मिडनाइट फ्यूरीज द डेडली लेगेसी ऑफ इंडियाज पार्टिशन’ में ये दावा किया है। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में हजारी ने ऐसे कई फैक्ट्स का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिन्ना हिंदू डोमिनेशन को प्रेत की छाया बताते थे और भारत से नफरत करते थे। वे भारत की तुलना एक सीमेंट से करते थे जिसने पाकिस्तान को अपने साथ चिपकाया हुआ है। हजारी का यह भी कहना है कि ब्रिटिश जानबूझकर मुस्लिमों के बीच फैली आशंकाओं को हवा देते थे ताकि भारत में अपने राज को जस्टिफाई कर सकें।

नेहरू-जिन्ना के रिश्तों की पडताल करती किताब

हजारी की किताब दो राजनीतिक धुरंधरों जवाहर लाल नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना की पर्सनैलिटी और विभिन्न मुद्दों पर उनकी अलग राय होने की पड़ताल करती है। हजारी की किताब कहती है कि जिन्ना को लेकर नेहरू का रवैया घमंड भरा होता था। वे जिन्ना की हर बात को खारिज करते थे। किताब में उस दौर की सांप्रदायिक हिंसा का भी जिक्र है। इसमें बताया गया है कि नेहरू दंगे की चपेट में आए शहर में रात भर घूमते थे। एक डरे सहमे मुस्लिम जोड़े को सिक्युरिटी देने के लिए अपने घर ले आए थे। किताब में यह भी दावा किया गया है कि नेहरू गुस्साई भीड़ का खुद सामना करते थे।

स्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *