Menu Close

आजम की मुसलमानों को नसीहत, RSS की इफ्तार पार्टी में जाने वाले एक दिन की पढे नमाज

इफ्तार पार्टी आयोजित करनेवाला संघ आगे चलकर आजम खान के बताए  मार्ग पर चलते हुए नमाज भी पढ ले तो आश्‍चर्य नहीं होगा ! दूसरी बात यह भी की अब मोदीजी आजम खान की बात मानते हुए जिहादी आतंकियों को पाकिस्तान से पकडकर लाएं – सम्पादक, हिन्दू जनजागृति समिति

कानपुर : आरएसएस की इफ्तार पार्टी पर तंज कसते हुये उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खान ने कहा कि जो लोग आरएसएस की इफ्तार पार्टी में गये थे वह एक दिन नमाज भी पढ़ लें। खान बीती शाम शहर में पार्टी के एक नेता के घर इफतार पार्टी में शामिल होने आये थे। इफतार पार्टी से पहले पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आरएसएस ने इफ्तार पार्टी का आयोजन हाल ही में किया था। इस पर उन्होंने कहा कि आरएसएस ने इफतार पार्टी का आयोजन किया था, जो लोग शामिल हुये थे वह एक दिन नमाज भी पढ़ लें।

उनसे कहा गया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कानपुर में पार्टी की बैठक में कहा था कि पार्टी के प्रदेश में एक करोड़ से उपर सदस्य हो गये हैं अब पार्टी प्रदेश पर कई सालों तक राज करेगी। इस पर खान ने कहा कि वह बहुत मजाकिया हैं मजाक बहुत करते हैं। उन्होंने यह बात मजाक में कही होगी। खान से जब गंगा की सफाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गंगा सफाई के बारे में प्रदेश सरकार परियोजनायें केंद्र सरकार को भेजती है तो वह उसके खर्च का 10 प्रतिशत हिस्सा ही भेजती है। शेष धनराशि नहीं भेजती और जब परियोजना का खर्च ही नहीं आयेगा तो गंगा कैसे साफ होगी।

उन्होंने कहा कि गंगा की सफाई का मुद्दा भी उसी तरह का मजाक बन गया है जिस तरह से नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले हर खाते में 20 लाख रूपये देने की बात कही थी जिस पर बाद में अमित शाह ने कह दिया था कि यह तो उन्होंने मजाक कहा था। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग मजाक बहुत करते हैं।

स्त्रोत : हरिभूमि

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *