Menu Close

आईएसआईएल ने १२ लोगो को ज़मीन पर लिटा उन पर चला दिया रोड रोलर

इराक : तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने लोगों को मौत के घाट उतारने की अपनी शैलियों में एक नई शैली को बढ़ाया है।

अल-आलम टीवी नेटवर्क के अनुसार इराक़ के नैनवा प्रांत के एक सूत्र ने सूमरिया न्यूज़ एजेंसी को बताया है कि पिछले दिनों आईएसआईएल के आतंकियों ने नैनवा प्रांत के १२ लोगों को एक नई शैली से मौत के घाट उतारा है।

सूत्र की सूचना के अनुसार मूसिल शहर के गवर्नर हाउस की बिल्डिंग के पास स्थित बाबुत्तौबा रोड पर आईएसआईएल के आतंकियों ने १२ लोगों को सड़क पर लेटा दिया और फिर रोड रोलर को उन पर से गुज़ार दिया, सूचना के अनुसार रोड रोलर को कई बार उनके ऊपर से गुज़ारा गया, यहां तक कि उनके शरीर सड़क से चिपक कर ख़त्म हो गए।

सूमरिया न्यूज़ एजेंसी के अनुसार सूत्र ने बताया है कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने इन १२ लोगों को सज़ा देने से पहले एकत्रित लोगों को काज़ी द्वारा जारी किए गए मौत की सज़ा के फ़रमान को पढ़ कर सुनाया, जिसमें उन लोगों पर आरोप था कि इन लोगों ने आईएसआईएल की कुछ जानकारी इराक़ की सरकार को दी थी।

स्रोत :कोहराम खबर 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *