Menu Close

लव जिहाद : ‘मुस्लिम युवक मेरी बेटी को देह-व्यापार में धकेल देगा’

 हिन्दू युवतीआें, लव-जिहाद के इस जहरीले सर्प से बचने हेतु धर्मशिक्षा लें ! – सम्पादक, हिन्दू जनजागृति समिति

राजकोट : हाल ही में एक मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू युवती को भगा ले जाने के मामले ने अब तूल पकड लिया है। शिवसेना के शहर प्रमुख जिम्मी अडवाणी ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर जल्द से जल्द आरोपी को पकड़कर उसके चंगुल से युवती को आजाद कराने की मांग की। घटना से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

वहीं, इस संबंध में युवती के माता-पिता ने दिव्यभास्करडॉटकॉम की टीम से बात करते हुए कहा कि उनकी बेटी को भगा ले जाने वाला रफीक देह-व्यापार में लिप्त है। और वह अब उनकी बेटी को भी देह-व्यापार में धकेल देगा।

राजकोट में कुवाडवा रोड के पास स्थित चित्रकूट सोसायटी में रहने वाले दिनेशभाई और उनकी पत्नी शारदाबेन ने भी आज सुबह पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। दिनेशभाई के बताए अनुसार, रफीक उनकी बेटी को डरा-धमकाकर भगा ले गया है, क्योंकि सात दिनों बाद भी उनकी बेटी का एक फोन तक नहीं आया है। शारदाबेन का कहना है कि कोई भी लड़की अगर अपनी मर्जी से घर से भागकर शादी कर लेती है तो एक बार अपने घर में फोन करके सूचना तो देती ही है। लेकिन उनकी लड़की का एक हफ्ते बाद भी कोई फोन नहीं आया है।

स्रोत :भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *