Menu Close

दुश्मनों के छक्के छुडाएगी देसी बोफोर्स ‘धनुष’, परीक्षण शुरू

नई दिल्ली : स्वदेशी बोफोर्स तोप धनुष का पुष्टि परीक्षण शुरू हो गया है और अगले वर्ष की शुरुआत तक इसका परीक्षण जारी रहेगा। रक्षा सूत्रों ने बताया कि अगर स्वदेश निर्मित तोप का परीक्षण सकारात्मक रहा तो इसके बड़े पैमाने पर उत्पादन की मंजूरी (बीपीसी) का रास्ता साफ हो जाएगा।

सेना पहले चरण में आयुध फैक्टरी बोर्ड (ओएफबी) को १२०० करोड़ रुपये की लागत वाले ११४ ऐसे तोपों की आपूर्ति का ऑर्डर देगी।

सूत्रों ने बताय कि पुष्टि परीक्षण चल रहा है और अगर वे सफल रहे तो सेना के लिए बड़े पैमाने पर तोपों का उत्पादन किया जाएगा।

गन कैरेज फैक्टरी जबलपुर पहले छह महीने के अंदर छह तोपों और अगले एक वर्ष में १२ तोपों की आपूर्ति की योजना बना रहा है।

वर्ष १९८७ में स्वीडन से बोफोर्स तोप खरीदे जाने के बाद से धनुष सेना द्वारा हासिल किये जाने वाले पहले तोप होंगे। यह बोफोर्स का संशोधित प्रारूप है और इसका २०१३ में शीत परीक्षण और २०१४ में ग्रीष्म परीक्षण हो चुका है।

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने इस वर्ष की शुरूआत में कहा था कि १५५.४५ मिमी कैलिबर के धनुष तोपों का परीक्षण सफल रहा है।

सूत्रों ने कहा कि परीक्षण के बाद मामूली बदलाव हुए जिसके बाद इसका पुष्टि परीक्षण शुरू हुआ है। ओएफबी ३९ आयुध फैक्टरियों का समूह है और दो नई परियोजनाएं बिहार के नालंदा और उत्तर प्रदेश के कोरवा में स्थापित की जा रही हैं।

स्रोत : लाइव हिन्दुस्थान

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *