Menu Close

१७०० इराकी सैनिकोंकी हत्या के मामले में २४ आईएसआईएस आतंकियों को मौत की सजा

बगदाद : इराक की राजधानी बगदाद की एक अदालत ने २४ आतंकियोंको मौत की सजा सुनाई है। इन आतंकियोंको २०१४ में कैंप स्पेशर में सैकड़ों इराकी सैनिकों और नागरिकोंकी हत्या का दोषी पाया गया है। आईएसआईएस आतंकियोंने १२ जून २०१४ को तिकरित के कैंप स्पेशर में १७०० से ज्यादा सैनिकोंकी नृशंस हत्या कर दी थी।

जनसंहार के मामले में अदालत ने कुछ आरोपियोंको दोषी नहीं माना। अदालत में दिए बयान में कुछ आरोपियोंने बताया कि सेना की यातनाओंसे दबाव में आकर उन्होंने जनसंहार में शामिल होने की बात स्वीकारी थी।

इराक की सुप्रीम ज्यूडीशियल काउंसिल के प्रवक्ता ने अब्दुल सत्तार अल-बिर्कदर ने बताया, “आज इराकी सेंट्रल क्रिमिनल कोर्ट ने कैंप स्पेशर जनसंहार मामले के २४ दोषियोंको हत्या की सजा सुनाई।”

तिकरित स्थित इस कैंप में हमले के बाद इस्लामिक स्टेट ने चौंकाने वाली तस्वीरें और वीडियो जारी किए थे। इन में जमीन पर लेटे सैकड़ों सैनिकों और नागरिकोंको आतंकी गोलियोंसे भूनते दिख रहे थे। कुछ तस्वीरों में आतंकी सैनिकोंको ट्रकों में भरकर जनसंहार की जगह ले जाते दिख रहे थे।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *