Menu Close

सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस का सफल प्रक्षेपण

नई दिल्ली – सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का शनिवार को भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस-कोलकाता से सफ ल प्रक्षेेपण किया गया। ब्रह्मोस परियोजना के प्रमुख सुधीर मिश्रा ने मिसाइल के सफल प्रक्षेंपण और इसे भारतीय नौसेना में शामिल किए जाने की प्रक्रिया पूरी होने पर ब्रह्मोस टीम को बधाई दी।

ब्रह्मोस एयरोस्पेस की ओर सेे जारी बयान में बताया गया कि मिसाइल का युद्धपोत से प्रक्षेपण पूरी तरह सफल रहा और प्रक्षेपण के दौरान मिसाइल सभी मानकों पर खरी उतरी। आईएनएस कोलकाता को भारतीय नौसेना में पिछले साल 16 अगस्त को शमिल किया गया था। इसके बाद यह पहला मौका है जब ब्रह्मोस मिसाइल को इस युद्धपोत से प्रक्षेपित किया गया है।

यह कोलकाता श्रेणी का पहला युद्धपोत है और इसी तरह के दो और युद्धपोत बनाए जा रहे हैं। इस श्रेणी के युद्धपोत का प्रमुख मारक हथियार सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल ही है और इसके प्रक्षेपण के लिए युद्धपोत पर अलग से एक सिस्टम बनाया गया है।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *