![]()
नई दिल्ली : राजस्थान के गवर्नर कल्याण सिंह ने राष्ट्रगान से ‘अधिनायक’ शब्द हटाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि इसकी जगह ‘मंगल’ शब्द का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उनके मुताबिक ‘अधिनायक’ शब्द देश की आजादी से पहले अंग्रेज शासकों की प्रशंसा के लिए लिखा गया था। उन्होंने कहा, ”जन-गण-मन अधिनायक जय हे… लेकिन अधिनायक कौन है? ये अंग्रेजी शासक की प्रशंसा है। अब हमे इसकी जगह जन-गण-मन मंगल गाए… लिखना चाहिए।”
महामहिम’ नहीं बोलने की सलाह
पहले महानता पर दे चुके हैं बयान
राजस्थान के गवर्नर और पूर्व बीजेपी नेता कल्याण सिंह ने इसके पहले महाराणा प्रताप को मुगल शासक अकबर से ज्यादा महान बताया था और अकबर की बजाय महाराणा प्रताप नाम से पहले ‘महान’ शब्द लगाने की बात कही थी। ऐसे ही झांसी की रानी को विक्टोरिया से अधिक महान और मराठा शासक शिवाजी को औरंगजेब से महान बता चुके हैं।
स्रोत : राजस्थान पत्रिका








