Menu Close

सुब्रमण्यम स्वामी ने की संतश्री आसाराम बापूजी की जमानत की वकालत

subramanian-swamy-620x400

जोधपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पूजनीय आसारामी बापू की वकालत करते हुए शनिवार को कहा कि उनकी जमानत के लिए वह स्वयं जोधपुर अथवा उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर शीघ्र ही बनाया जाएगा।

स्वामी ने यहां बापूजी के अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा कि चूंकि बापूजी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला साबित नहीं हुआ है इसलिए वह उनके लिए लड़ाई लड़ेंगे।

उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर आरोप लगाया कि पूजनीय बापूजी के खिलाफ राजनीतिक दलों द्वारा बडी साजिश रची गई है। वे देश की संस्कृति और धर्म को अस्थिर करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि छह में से पांच गवाहों ने अदालत में बयान दर्ज कराए हैं।

छठी गवाह एक महिला है और अदालत ने बयान दर्ज कराने को लेकर उसके खिलाफ छह बार समन जारी किया लेकिन उसने फिर भी अदालत जाने की जहमत नहीं उठाई। इससे यह साफ हो जाता है कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है। बापूजी के खिलाफ साजिश है।

अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वहां शीघ्र ही राम मंदिर बनेगा। स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आतंकवादी हमले के खतरे के प्रश्न पर कहा कि यह सच है लेकिन प्रधानमंत्री की सुरक्षा दुरुस्त है।

स्रोत : राजस्थान पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *