Menu Close

जम्मू कश्मीर की अखंडता से समझौता नही : राम माधव

भाजपा के महासचिव राम माधव

नयी देहली : जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर आज भाजपा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में गठबंधन सरकार एकीकृत राज्य की विचारधारा से कोई समझौता नहीं करेगी और न ही अलगाववादी ताकतोंका समर्थन करेगी।

मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए भाजपा के महासचिव राम माधव ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर के विकास के लिए कुछ बडे कदमोंकी योजना बना रही है। उन्होंने कहा ‘‘कई बार संदेह उठता है कि क्या हम (भाजपा-पीडीपी गठबंधन) श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विचारधारा के अनुरुप काम कर रहे हैं जो जम्मू कश्मीर की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणोंका बलिदान देने वाले, स्वतंत्र भारत के पहले शहीद थे।’’

माधव ने कहा ‘‘जिन लोगोंको यह संदेह है, उन सभी को मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम उनके सिद्धांतोंपर काम कर रहे हैं और राज्य की अखंडता के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। हम आतंकवादियों और अलगाववादी ताकतोंके खिलाफ खडे हैं।’’ भाजपा महासचिव ने कहा कि जम्मू कश्मीर के नागरिकोंके कल्याण और उनके अधिकारोंके लिए काम करने वाले मुखर्जी को कई बार ‘‘सांप्रदायिक’’ कहा गया है। उन्होंने कहा जवाहरलाल नेहरु के नेतृत्व में कांग्रेस ने विभाजनकारी नीति अपनाते हुए कश्मीर को गर्त में धकेल दिया ।

भाजपा महासचिव ने कहा ‘‘जम्मू के लोग, लद्दाख के लोग और कश्मीर घाटी के ज्यादातर लोगोंको लगता है कि वे भारत का अभिन्न हिस्सा हैं। नेता चाहे जो भी कहें, उन्हें लगता है कि वे भारत के नागरिक हैं। भारत के समान नागरिक होने के नाते वे और राज्य सरकार ऐसी किसी भी चीज की केंद्र सरकार से मांग कर सकते हैं जो उन्हें चाहिए। ’’

उन्होंने कहा ‘‘लेकिन हम राष्ट्र विरोधी ताकतोंका न तो समर्थन करेंगे और न ही उनके साथ खडे होंगे।’’ पार्टी सदस्योंसे मुखर्जी के सिद्धांतोंका अनुकरण करने का आवाहन करते हुए माधव ने कहा कि उनका जीवन और उनके कार्य आने वाले कई बरसोंतक सभी राष्ट्रवादियों एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओंके लिए प्रेरणा बने रहेंगे।

स्त्रोत : प्रभात खबर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *