Menu Close

इस्लामिक स्टेट के कब्जे से भागी १७ साल की लडकी ने सुनाई आपबीती

बगदाद : आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियोंने नौ महीने तक एक यजीदी युवती के साथ रेप किया। १७ साल की यजीदी युवती ने नौ महीनोंको याद करते हुए अपनी आपबीती सुनाई।

युवती ने बताया, ‘कुंवारी लडकियोंकी नीलामी हुई, जिस में मुझे और मेरी बहन को बेच दिया गया। हमें आईएस ने खरीद लिया, उसके बाद आईएस के लड़ाके हर दिन हमारे साथ रेप करते रहे।’

युवती अब तीन महीने की गर्भवती है। समाचार पत्र ‘डेली मेल’ के मुताबिक, इन नौ महीनोंका हर दिन उसके लिए जिंदगी और मौत में से एक को चुनना था। आईएस लड़ाकों और उनके अंगरक्षकोंके दल की यौन इच्छाओंकी तृप्ति नहीं करने पर उसे गहन यातनाओंसे गुजरना पडता था।

किशोरी ने बताया कि किस तरह उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, आईएस दुष्कर्मियोंकी यौन मांगोंको पूरा नहीं कर पाने पर उसकी चाबुक से पिटाई की जाती थी और जांघ पर खौलता पानी डालकर यातनाएं दी जाती थीं।

आईएसद्वारा इराक के सिंजर कस्बे पर अधिकार के बाद पिछले साल अगस्त में इस किशोरी को अगवा कर लिया गया था। इसके बाद किशोरी को सीरिया के रक्का लाया गया, जहां अन्य दर्जनभर महिलाओं और लडकियों तथा उसके कुंआरेपन की जांच की गई।

किशोरी ने उन भयावह दिनोंको याद करते हुए कहा, ‘कुंआरी लड़कियोंको ४० पुरुषोंके साथ एक कमरे में ले जाया गया और सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस किशोरी को मूल रूप से चेचेन्या के अल-रसिया ने खरीदा था। कुर्दिश सैनिकोंके साथ लड़ाई में अल-रसिया और उसके अंगरक्षकोंकी मौत हो गई। यह खबर मिलते ही किशोरी अन्य लड़कियोंके साथ भागने में सफल रही।

स्त्रोत : नवभारत टाईम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *