Menu Close

आईएसआईएस के प्रति सतर्क रहें सुरक्षा एजेंसियां – लेफ्टिनेंट जनरल साहा

थलसेना के लेफ्टिनेंट जनरल साहा

श्रीनगर : थलसेना के लेफ्टिनेंट जनरल साहा ने आज कहा है कि कश्मीरी युवकोंको आईएसआईएस के प्रलोभनों में फंसने से रोकने के लिए यह जरुरी हो गया है कि सुरक्षा एजेंसियां आईएसआईएस के झंडों इत्यादि गतिविधियोंपर खासतौर से ध्यान दें। जनरल के मुताबिक, बड़ी संख्या में लोगोंको अपने साथ जोड़ने की आईएसआईएस की आंकाक्षा चिंता का विषय बनती जा रही है।

गौरतलब है कि तकरीबन १० से १५ हजार लड़ाके आईएसआईएस के लिए लड रहे हैं। इसके साथ ही उंचाई वाले इलाकों में बर्फ पिघलने के साथ जनरल साहा अपने नियंत्रण में आने वाले क्षेत्रोंकी स्थिति को लेकर भी चिंतित दिखे। उन्होंने कहा, ‘घुसपैठ रोकने के लिए जिन योजनागत चरणोंका हम इस्तेमाल करते थे, वे अभी भी जारी हैं और ये पिछले साल से भी ज्यादा मजबूत हुए हैं’।

उन्होंने आगे कहा कि सेना किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। जनरल साहा अपना कार्यकाल पूरा करने वाले हैं और उन्हें सेना को जनता के करीब लाने का श्रेय जाता है। इससे पहले वह केरन क्षेत्र में ब्रिगेड कमांडर रह चुके हैं। सूत्रोंके मुताबिक वे अभी भी अक्सर उस क्षेत्र में जाते हैं और स्थानीय लोगोंसे बातचीत करते हैं।

स्त्रोत : नवभारत टाईम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *