Menu Close

नरेंद्र मोदी को हिंदूवादी तत्वों से खतरा नहीं : गृह मंत्रालय

हिंदु मोदी से अप्रसन्न हैं यह कोई छुपी हुई बात नहीं है परंतु वे कभी आक्रमण नहीं कर सकते । यदि ऐसा करना ही होता तो क्या पिछली काँग्रेस सरकार के विरुद्ध नहीं किया जाता ? – सम्पादक, हिन्दू जनजागृति समिति

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मीडिया में आईं इन रिपोर्टों को खारिज किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिंदूवादी तत्वों से कोई खतरा है । सूत्रों ने कहा कि ये रिपोर्ट निराधार और निर्मूल है और प्रधानमंत्री की सुरक्षा को कोई नया खतरा नहीं है।

उन्होंने कहा कि हिन्दुवादी तत्वों से कोई खतरा होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।

हाल में ये खबरें आई थीं कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम से पहले दिल्ली पुलिस की बनाई हुई एक नई सुरक्षा फाइल में दक्षिणपंथी कट्टरपंथियों से खतरा जताया गया था, क्योंकि मोदी मुस्लिम समुदाय को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं।

यह दावा किया गया था कि सामान्य बोध के आधार पर नया खतरा चिह्नित किया गया था और इस तरह की किसी साजिश की कोई पक्की खुफिया सूचना नहीं थी । गृह मंत्रालय के सूत्रों ने मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है।

स्रोत : नवभारत

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *