Menu Close

पाकिस्तान : भडकाऊ भाषक के आरोपी धर्मगुरु को १० साल कैद

पाकिस्तान में मुस्लिम धर्मगुरू को भडकाऊ भाषण के लिए मिली १० साल की सजा, लेकिन भारत में आजतक एेसी सजा कभी किसी मुस्लिम धर्मगुरू को क्यों नहीं हुर्इ ? क्या आप बता सकते है इसका कारण ? – संपादक, HJS

पाकिस्तान : पाकिस्तान के एक ऐंटी टेररेजम कोर्ट ने एक धर्मगुरु को दूसरे धर्म के खिलाफ नफरत फैलाने वाला भाषण देने के आरोप में १० साल की सजा सुनाई है।

शुक्रवार को कोर्ट ने बहावलपुर जिले के हासिलपुर इलाके स्थित कईमपुर में एक मस्जिद के धर्मगुरु मौलाना अब्दुल गनी को १० साल ४ महीने की सजा सुनाई।

कोर्ट ने उन पर ७,५०,००० रुपये का जुर्माना भी लगाया। वहीं कोर्ट ने नफरत फैलाने वाले पर्चे बांटने के आरोप में ४ लोगों को दोषी ठहराया और उन्हें तीन से साढ़े तीन महीने तक की सजा सुनाई।

पाकिस्तान ने देश में नफरत फैलाने वाले और चरमपंथ को बढ़ावा देने वाले धर्मगुरुओं के खिलाफ अभियान शुरू किया है। पुलिस ने मस्जिद में सुबह की नमाज के बाद नफरत फैलाने वाला भाषण देने के आरोप में गनी को गिरफ्तार किया था।

स्रोत : नवभारत

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *