Menu Close

स्वामी विवेकानंद विश्व के लिए प्रेरणा के स्थायी स्रोत : नरेंद्र मोदी

नई देहली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्वामी विवेकानंद की ११२वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह विश्वभर के लोगोंके लिए प्रेरणा के स्थायी स्रोत हैं। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “मैं स्वामी विवेकानंद के निर्वाण दिवस पर उन्हें नमन करता हूं। वह प्रेरणा के स्थायी स्रोत हैं, जिनके विचार ने दुनियाभर में कई लोगोंको प्रभावित किया है।” स्वामी विवेकानंद ने राम कृष्ण मठ तथा रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।

वेदांत तथा योग के भारतीय जीवनदर्शन से पश्चिमी देशोंको परिचित कराने में उनका अहम योगदान है। उन्हें लोगों में धार्मिक जागरुकता लाने और हिन्दुत्व को दुनिया के बड़े धर्म के रूप में स्थापित करने का श्रेय जाता है। उनका निधन चार जुलाई, १९०२ को हुआ था।

स्त्रोत : न्यूजट्रेक लाइव्ह

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *