Menu Close

वडोदरा : फिर सामने आया ‘लव जिहाद’ का मामला

वडोदरा : पंचमहल में हिंदू लड़की के मुस्लिम लड़के के साथ भाग जाने के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। शुक्रवार को यहां हिंदू संगठनोंने एक रैली निकाल कर पुलिस को ज्ञापन सौंपा। लडकी अपने साथ हजारों रुपए कैश और ज्वैलरी भी लेकर गई है। इस मामले को ‘लव जिहाद’ से जोड कर देखा जा रहा है। गुरूवार को पंचमहल में रहने वाला २० वर्षीय मोहम्मद शाहिद हुसैन शेख पास में रहने वाली १८ वर्षीय की एक हिंदू लड़की को लेकर भाग गया। इसके बाद लड़की के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस में की।

लडकी के पिता ने पुलिस शिकायत में बताया कि उनकी बेटी घर से ४५ हजार रुपए कैश और ३८ हजार रुपए की ज्वैलरी लेकर गई है और ऐसा उसने लडके के कहने पर किया है। लडकी के पिता का आरोप है की उसकी बेटी को जबरदस्ती ले जाया गया है, जिसके चलते शुक्रवार को लोग सडकोंपर उतर आए जिस कारण स्थानीय दुकानदारोंने अपनी दुकानें बंद रखीं। शुक्रवार को एक रैली निकाल कर आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की गई।

इस मामले में लडकी के बाप का कहना कई कि लडका और लड़की नाबालिग हैं, इसलिए अगर वे शादी भी कर लेते हैं तो वह कानूनन मान्य नहीं होगी। पुलिस लडकी के पिता की शिकायत पर अपरहण का केस दर्ज कर लिया है।

स्त्रोत : न्यूजट्रेक लाइव्ह

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *