Menu Close

इण्डियन मुजाहिदीन का संदिग्ध ‘बडा साजिद’ सीरिया में मारा गया

नई दिल्ली : भारत में हुए कई श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों में वांछित मुहम्मद बड़ा साजिद आईएस की ओर से लड़ते हुए सीरिया के कोबानी में मारा गया है। उसके साथ ही दो अन्य भारतीय युवकों के भी मारे जाने की खबर है। एक ऑन लाइन जिहादी मीडिया ने यह दावा किया है।

भारत की राष्ट्रीय जांच एजेन्सी को ३० वर्षीय साजिद की वर्ष २००८ में जयपुर, दिल्ली और अहमदाबाद में हुए विस्फोटों में तलाश थी। इन हमलों में कम से कम १६६ लोग मारे गए थे।

भारतीय खुफिया एजेन्सियों का कहना है कि साजिद की मौत की खबर तीन दिन पहले ही उसके सहयोगियों के पास आ गई थी। हालांकि उसकी मौत की खबर की पुष्टि करना मुश्किल है, पर इतना है कि वह मारा गया है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के एक मदरसे में पढ़े साजिद ने मुंबई में कुछ समय गुजारा। इसके बाद वह इंडियन मुजाहिदीन के संपर्क में आ गया। २००८ में जब इंडियन मुजाहिदीन पर शिकंजा कसना शुरू हुआ तो वह नेपाल और यूएई होते हुए पाकिस्तान चला गया।

स्रोत : राजस्थान पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *