Menu Close

श्रीनगर में लहराया पाकिस्तान का झंडा, भारत विरोधी नारे भी लगे

श्रीनगर : श्रीनगर में पुराने शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में जुम्मे की नमाज के बाद पाकिस्तानी झंडे लहराए गए। नमाज के बाद युवाओंकी एक टोली मस्जिद परिसर से जलूस के रूप में बाहर निकलने लगी। युवाओं में शामिल एक नकाबपोश ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की और पाकिस्तान के झंडे लहराए।

इससे पहले की पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास करती, कुछ युवाओंने उन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद इलाके में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गया। इलाके में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने जमकर आंसू गैस के गोले दागे, लेकिन इसके बावजूद स्थिति नियंत्रण में नहीं आई।

पुलिस और प्रदर्शनकारियोंके बीच इफ्तार तक भिड़ंत होती रही। प्रदर्शन के दौरान करीब आधा दर्जन लोग घायल भी हुए। इन में कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी।

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *