Menu Close

बोको हरम ने की मस्जिद में नमाज पढ रहे १५० मुसलमानों की हत्या, लाशें जलाईं

मैदुगुरी (नाइजीरिया) : आतंकी संगठन बोको हरम ने गुरुवार को १५० मुसलमानों की हत्या कर दी। मारे गए लोग रोजा तोड़ने से पहले मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे। आतंकियों ने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा और बाद में उनकी लाशों में आग लगा दी। लोगों को मारने के बाद आतंकियों ने घरों को भी जला दिया। पांच हफ्ते पहले प्रेसिडेंट बुहारी के सत्ता में आने के बाद इस देश में बोको हरम का यह अभी तक का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। कुछ महीने पहले बोको हरम के आईएसआईएस से हाथ मिलाने की खबरें भी सामने आई थीं।

वारदात देश के उत्तर पूर्वी बोर्नो जिले के कुकावा गांव में हुई। घटनास्थल से भागकर जान बचाने में कामयाब रहे एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गांव में कम से कम ५० हथियारबंद आतंकी दाखिल हुए थे। आतंकी वैन और मोटरबाइक्स पर सवार होकर पहुंचे थे। आतंकी उन मस्जिदों में पहुंचे, जहां लोग नमाज पढ़ रहे थे। उन्होंने वहां मौजूद पुरुषों और बच्चों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। कुछ आतंकियों ने तो वहां कुछ देर इंतजार किया और बाद में लाशों में आग लगा दी। अन्य आतंकियों ने घरों में जाकर महिलाओं को निशाना बनाया। ये महिलाएं खाना बना रही थीं। इस बीच, कुछ आतंकियों ने मोनगुनो कस्बे के करीब दो गांवों में 48 लोगों की हत्या कर दी। बाद में गांव के घरों में आग लगा दी।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *