Menu Close

भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला जैद हामिद सऊदी अरब में अरेस्ट

नई दिल्ली – भारत के खिलाफ अक्सर जहर उगलने वाले पाकिस्तान के टीवी एंकर और राजनीतिक टिप्पणीकार जैद हामिद को सऊदी अरब में ८ साल की जेल और १००० कोड़ों की सजा मिल सकती है। सऊदी अरब सरकार की आलोचना करने के लिए जैद को गिरफ्तार किया गया है।

यह खबर इस्लामाबाद में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता काज़ी खलीलुल्ला ने दी। उन्होंने कहा कि जैद हामिद सऊदी अरब की एक निजी यात्रा करते वक्त इस देश के कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किए गए। रियाद में पाकिस्तान का राजदूतावास इस मुद्दे को लेकर सऊदी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क रख रहा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक २ हफ्ते पहले एक कार्यक्रम में हामिद ने सऊदी सरकार के खिलाफ भाषण दिया था और अरब लोगों की निंदा की थी। जैद ने यमन को लेकर सऊदी अरब के बर्ताव और आईएस, अल कायदा को मदद देने का मुद्दा उठाया था। इसी वजह से उन्हें हिरासत लिया गया था। जेल में बंद जैद हामिद की दूसरी पत्नी ने उनसे मिलने की भी कोशिश की पर वीजा अवधि खत्म हो जाने की वजह से उन्हें पाकिस्तान लौटना पड़ा।

कौन है जैद हामिद?

यूट्यूब पर ज़ैद हामिद के दर्ज़नों ऐसे वीडियो हैं जिसमें वह भारत के बारे में बेबुनियाद प्रलाप कर रहा है। पाकिस्तान में सबसे सख्त भारत विरोधियों में ज़ैद का नाम आता है। जैद का मानना है कि एक दिन पूरी दुनिया में इस्लाम का ही राज होगा। यहां तक कि उसने मुंबई हमले को हिंदुओं की साजिश करार देते हुए कसाब का असली नाम अमर सिंह बताया था। ऐसी ही कई बेसिर पैर की टिप्पणी के लिए जैद का मजाक भी खूब उड़ाया जाता है।

स्रोत : खबर आई बी एन

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *