Menu Close

अगवा स्कूली छात्राएं बनीं खूंखार आतंकी, बोको हराम ने किया था पिछले साल अगवा

boko-haramलंदन : पिछले साल नाइजीरिया से अगवा २१९ स्कूली छात्राएं खूंखार आतंकी बन चुकी हैं। आतंकी संगठन बोको हराम बे्रन वॉश के जरिए इन मासूम लड़कियों को अपने इशारों पर नचा रहा है। आतंकी संगठन की कैद से फरार होने वाली एक महिला ने यह खुलासा किया है।

मानवाधिकार संस्था एमेनेस्टी ने अपने शोध में भी रिपोर्ट में दावा किया है कि इन लड़कियों को जंग के लिए तैयार किया जा रहा है। यह बोको हराम की रणनीति का हिस्सा है।

६० साल की अन्ना के मुताबिक वह अगवा लड़कियों के साथ सामबिसा के जंगलों में कैद थीं और बाद में फरार होने में कामयाब रहीं। कैद के दौरान उन्होंने देखा कि अगवा बच्चियों से कैदियों को प्रताडि़त करने, कोड़े मारने से लेकर सिर कलम कराने जैसे खूंखार काम कराए जा रहे हैं। कई लड़कियों को लड़ाका बनने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। लड़कियां अब बंदूक लेकर घूमती हैं और हर कोई उनसे डरता है।

नाइजीरिया के चिबोक कस्बे से २७६ लड़कियों को पिछले साल अप्रैल में अगवा किया गया था, जिनमें से ५७ भागने में कामयाब रही थीं। अन्ना के मुताबिक आतंकियों की कैद में बचीं ज्यादातर लड़कियों की लड़ाकों से शादी कर दी गई है और फिर  पति की तरह क्रूर बनने के लिए उनका बे्रनवॉश किया जा रहा है।

इस बच्चियों को बचाने के लिए पूरी दुनिया में अभियान और प्रदर्शन हुए थे। ट्विटर पर हैशटैग ‘ब्रिंगबैकआवरगर्ल्स’ ५० लाख बार शेयर हुआ था।

स्रोत : हिन्दुस्थान

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *