भारतद्वेषी बांगलादेशी खिलाडियोंके दलका भारतमें सभी ओर विरोध करना चाहिए ! – सम्पादक, हिन्दू जनजागृति समिति

ढाका : क्रिकेट इतिहास में पहली बार वनडे सीरीज में भारत पर जीत दर्ज करने के बाद से ही बांग्लादेश में क्रिकेट फैन्स और मीडिया बेकाबू नजर आ रहे हैं। वहां की एक मैगजीन ने सारी हदों को पार करते हुए टीम इंडिया के खिलाड़ियों के आंधे मुंडे हुए सिर का पोस्टर जारी किया है। ढाका के एक अंग्रेजी न्यूजपेपर ग्रुप की वीकली ह्यूमर मैगजीन ‘प्रथम आलो रोश आलो’ ने अपने कवर पेज पर एक शर्मनाक पोस्टर छापा है, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी आधे गंजे नजर आ रहे हैं।
कैसा है पोस्टर
इसमें वनडे सीरीज में बांग्लादेश की जीत के हीरो रहे बॉलर मुस्तफिजुर को हाथों में कटर लिए दिखाया गया है। उनके सामने धोनी, विराट, रोहित शर्मा, शिखर धवन, अश्विन, अजिंक्य रहाणे और रवींद्र जडेजा को दिखाया गया है, जिनके सिर आधे मुंडे हुए हैं। साथ ही इस पोस्टर पर लिखा है, ‘टाइगर स्टेशनरी, मुस्तफिजुर कटर इज अवैलेबल इन स्टेडियम मार्केट, मीरपुर, ढाका। इसे हम प्रयोग कर चुके हैं, आप भी कर सकते हैं।’
स्त्रोत : भास्कर








