Menu Close

कोलकाता के महाविद्यालय का प्रशंसनीय निर्णय : महाविद्यालय में ‘मिनी स्कर्ट्स’ पर प्रतिबंध

मिनी स्कर्ट पहनना पश्‍चिमी संस्कृती का अंधानुकरण है । सार्वजनिक क्षेत्र में भी मिनी स्कर्ट पहनना उचित नहीं । क्योंकी इससे आध्यात्मिक स्तर पर रज-तम का प्रदुषण बढता है । कोलकाता के स्कॉटिश चर्च कॉलेज का आदर्श सभी महाविद्यालयों को अपने सामने रख ऐसे ही निर्णय लेने चाहिए । – सम्पादक, हिन्दू जनजागृति समिति

कोलकाता – पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कॉलेज स्कॉटिश चर्च कॉलेज ने गोल गले की टीशर्ट और छोटी और कटी हुई स्कर्ट्स पहनने पर बैन लगा दिया है। कॉलेज ने छात्र-छात्राओं के लिए नया ड्रेस कोड जारी किया है।

विद्यार्थियों को निर्देश दिया गया है कि यदि वे ड्रेस कोड के मुताबिक ड्रेस पहन कर नहीं आते हैं, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। कॉलेज द्वारा जारी निर्देशिका में कहा गया है कि शर्ट या टी शर्ट पर कुछ लिखा नहीं होना चाहिए। छात्रों को कॉलेज फुल पैंट पहन कर आना होगा। छात्र कॉलेज में बंद गलेवाली टी शर्ट नहीं पहन पायेंगे। इसके साथ ही छात्राओं को कॉलेज में मिनी स्कर्ट पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

लडकों के बालियां और स्टड पहनने पर भी प्रतिबंध लगाते हुए कॉलेज प्रशासन ने कहा कि साड़ी और सलवार कमीज भी अच्छे ढंग से पहनी जानी चाहिए।

स्रोत : हरीभूमि

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *