धुलिया में राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन

धुलिया (महाराष्ट्र) : यहां के हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन के समय पारोळा मार्ग पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के निकट २८ जून को राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन का आयोजन किया गया था। उस समय यह मांग की गई, कि शत्रुराष्ट्र पाक का उदात्तीकरण करनेवाले ‘जी जिंदगी’ दूरचित्रप्रणाल पर त्वरित प्रतिबंध लगाना चाहिए।’ साथ ही मराठी पाठशालाओं में उर्दू पढाने की घोषणा निरस्त करनी चाहिए तथा श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माणकार्य करना चाहिए, इत्यादि मांगें भी की गर्इं।
इस आंदोलन में योग वेदांत सेवा समिति के डॉ. योगेश पाटिल, स्वदेशी जागरण मंच के सर्वश्री विलास राजपूत, श्रीराम सेना के विजय उग्रेज, हिन्दू धर्माभिमानी तुषार सेंदाणे, विनोद माळी तथा चंद्रकांत चौधरी, साथ ही सनातन संस्था के भगवान चव्हाण, चेतन जगताप, तो हिन्दू जनजागृति समिति के जयेश बोरसे तथा पंकज बागुल उपस्थित थे।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








