Menu Close

हिन्दू एकता आंदोलनद्वारा पर्वती (पुणे) परिसर में लगाए गए ‘एमआइएम’ के अवैध फलक उतारने पर विवश किया

हिन्दू एकता आंदोलन के पुणे नगर उपाध्यक्ष श्री. शैलेंद्र दीक्षित द्वारा प्रशंसनीय कृत्य ।

dharmabhiimaniपुणे – यहां के पर्वती परिसर में धर्मांध पक्ष ‘एम.आइ.एम.’ के दो फलक लगाए गए थे । प्रखर धर्माभिमानी एवं हिन्दू एकता आंदोलन के पुणे नगर उपाध्यक्ष श्री.शैलेंद्र दीक्षित ने सहकारनगर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त विजय लांडगे से संपर्क कर कथित फलक लगाने हेतु महानगरपालिका द्वारा दी गई अनुमति के विषय में पूछा । फलक महानगरपालिका प्रशासन की अनुमति के बिना अवैधानिक रूप से लगाए गए हैं, ऐसा समझमें आने पर श्री.दीक्षित ने प्रशासकीय अधिकारियों का पृष्ठपोषण कर उन्हें अवैधानिक फलक उतारने पर विवश किया । (नगर में अवैधानिक फलक लगा कर नगर का विद्रुपीकरण करने के विषय में उच्च न्यायालय द्वारा फटकारे जाने पर भी उन्हें लगाने की अनुमति देनेवाली महानगरपालिका ही इसके लिए अपराधी है । इस संदर्भ में नागरिकों को पृष्ठपोषण क्यों करना पडता है ? संपादक, दैनिक सनातन प्रभात )

इस संदर्भ में श्री.दीक्षित ने कहा कि प्रशासकीय अधिकारियों को अनेक बार अवैधानिक फलक हटा देने हेतु पृष्ठपोषण करना पडा । अंत में २३ जून को इस फलक को उतारा गया । नगर में अनेक स्थानों पर अवैधानिक फलक लगाए जा रहे हैं । इसलिए अवैधानिक फलकों को दुर्लक्षित करनेवाले अधिकारियों के विरुद्ध परिवाद किया जाएगा ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *