Menu Close

छत्तीसगढ : सडक जाम करने के मामले में तीन कट्टरपंथी गिरफ्तार

maulavi_Arrestedछत्तीसगढ (जगदलपुर) : कोतवाली पुलिस ने वर्ष २०१३ में कट्टरपंथी समुदाय के तीन लोगों को राजमार्ग बाधित करने तथा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं सात लोगों के नामजद समेत अन्य लोगों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष २०१३ में सरगीपाल स्थित समुदाय विशेष के कब्रिस्थान की भूमि को लेकर हुए विवाद के बाद दो समुदायों के मध्य तनाव की स्थिति निर्मित हुई थी। इसका शहर के साम्प्रदायिक सद्भाव पर भी विपरीत परिणाम हुआ था। कट्टरपंथी लोगों ने विहिंप के खिलाफ कब्रिस्तान में तोड़फोड़ का आरोप लगाते बोधघाट थाने का घेराव किया था। वहीं प्रदेश भर से आए सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय महामार्ग-३० को घंटो जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। घटना के बाद राज्य सरकार ने तत्कालीन कलेक्टर एवं एसपी का तबादला कर दिया था।

मामले में कोतवाली थाने में सात लोगों के खिलाफ नामजद तथा अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा १८६, ३५३, २९४, १४७ के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस ने सोमवार रात तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी के बाद समाज तथा राजनीतिक दल के पदाधिकारी काफी संख्या में कोतवाली पहुंचे थे। मंगलवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। आरोपियों की ओर से जमानत अर्जी खरिज कर दी गई। इस कारण उन्हें जेल दाखिल किया गया है।

स्रोत्र : नई दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *