Menu Close

इस्लामिक स्टेट ने ट्यूनीशिया के हमले की जिम्मेदारी ली, मरने वालों की संख्या ३९ हुई

पोर्ट अल केंटऔई (टयूनीशिया): इस्लामिक स्टेट ने ट्यूनीशिया के एक पर्यटक स्थल पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। उधर, इस देश के प्रधानमंत्री हबीब एस्सिद ने इस हमले में ३९ लोगों के मारे जाने की घटना के बाद पर्यटक स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का आदेश दिया है।

इस बीच ट्यूनीशिया की सरकार ने ८० मस्जिदों को बंद करने का निश्चय किया है। यह मस्जिदें सरकार के नियंत्रण से बाहर हैं। शुक्रवार को किया गया हमला पर्यटन स्थल पर किया गया था जिसमें ३९ लोग मारे गये थे। मारे गये लोगों में अधिकांश विदेशी थे। ट्यूनीशिया के प्रधानमंत्री हबीब अल असीद ने कहा कि इन मस्जिदों से जहरीला प्रचार किया जाता और हिंसा भड़कायी जाती है। इन्हें एक सप्ताह के भीतर बंद किया जायेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि ट्यूनीशिया के हर नागरिक का दायित्व है कि वह आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई में सरकार के साथ सहयोग करें।

ट्यूनीशिया के पर्यटक स्थल पर यह दूसरा बड़ा हमला था। मार्च में आतंकवादियों के हमले में २२ लोग मारे गये थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ मस्जिदें सरकार के नियंत्रण से बाहर हैं और वे विषैला प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि देश को आतंकवाद से खतरा है। इसका सामना करने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत होगी।

इस हमले से बची एक पर्यटक ने बताया कि उसके मंगेतर ने किस प्रकार अपनी जान देकर उसकी रक्षा की। उस पर तीन गोलियां चलायी गयीं किन्तु मंगेतर ने इसे अपने ऊपर लेकर उसकी जान बचा दी और अपनी जान दे दी। मेरी जिन्दगी उसके कारण बची। होटल में हर जगह अफरातफरी मची थी।

स्रोत : हिन्दुस्थान


२६ जून २०१५

कुवैत, ट्यूनीशिया और फ्रांस में ISIS के हमले, ६७ की मौत

कुवैत/पेरिस/सूजे – दुनिया के तीन देशों-फ्रांस, कुवैत और ट्यूनीशिया में शुक्रवार को हुए आतंकी हमलों में ६७ लोग मारे गए हैं। उत्तरी अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया के सूजे शहर में दो होटलों पर हुए आतंकी हमले में ३९ लोगों के मारे जाने की खबर है। यहां बंदूकधारियों ने सैलानियों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। ब्रिटेन समेत दुनिया के कई देशों के सैलानी होटलों में ठहरे हुए हैं। उधर, कुवैत में शिया मस्जिद पर हुए फिदायीन हमले में अब तक २७ लोग मारे गए हैं। वहीं, फ्रांस में भी आतंकी हमले में एक शख्स का सिर काट दिया गया। मुसलमानों के लिए पाक माने जाने वाले रमजान के महीने में हुए तीनों देशोें में हुए हमलों मेंआईएसआईएस का हाथ बताया जा रहा है।

ट्यूनीशिया में हमलावरों और सुरक्षागार्डों के बीच मुठभेड़

अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया के सूजे शहर में दो होटलों पर हुए आतंकी हमले में ३९ लोगों की मौत हो गई है। इसमें एक हमलावर भी शामिल है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने दूसरे हमलावर को भी धर दबोचा है। सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से शेयर की जा रही है। इसे दो में से एक हमलावर की लाश बताई जा रही है। शव के पास क्लाश्निकोव राइफल पड़ी दिख रही है। हमलावर काले रंग का कपड़ा पहना हुआ है।

कुवैत में जुमे की नमाज के दौरान हमला

कुवैत की राजधानी कुवैत सिटी स्थित सबसे बड़ी शिया मस्जिद में शुक्रवार को फिदायीन हमला हुआ। इसमें २७ लोग मारे गए और २७० से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। इनमें कई बच्चे भी हैं। कुवैत सिटी के पूर्वी हिस्से में अल इमाम अल सादिक शिया मस्जिद में धमाका उस समय में हुआ, जब लोग जुमे की नमाज के लिए इकट्‌ठा हुए थे। आत्मघाती हमलावर की पहचान अबु सुलेमान अल-मुवाहेद के नाम की गई है। उसकी उम्र ३० साल के करीब बताई जा रही है। कुवैती संसद के सदस्य खलील अल-सलीह ने बताया कि जब शिया मुस्लिम नमाज के घुटनों पर झुके हुए थी कि तभी अचानक तेज धमाके की आवाज सुनी गई है। धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद की छत और दीवारें फट गई थीं। हमले के वक्त मस्जिद में तकरीबन २००० लोग मौजूद थे।
स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *