Menu Close

कट्टरपंथी लडकी ने लव जिहाद के अंतर्गत किया हिन्दू लडके का धर्म-परिवर्तन और शोषण !

हिन्दुआें, अपने धर्म के प्रति अभिमान न हो तो क्या स्थिति होती है, यह इस समाचार से ध्यान में आएगा । हिन्दुआें, लव जिहाद के इस भयावह संकट की वास्तविकता समझो और इस पर कार्यवाही करने के लिए मोदी सरकार पर दबाव बनाओ – सम्पादक, हिन्दू जनजागृति समिति

love_Jihad_new

नई दिल्ली – दिल्ली के बदरपुर थाने में एक शौहर ने बीवी और उसके मायके वालों के छल से बचाने की पुलिस से गुहार लगाई है । आरोप है कि एक अल्पसंख्याक लडकी से प्रेमविवाह किया । कुछ दिन बाद बीवी ने धर्म परिवर्तन की शर्त रख दी। बीवी के प्यार की खातिर पती राजी हो गया। सभी रीति-रिवाजों से धर्म परिवर्तन करवाया। ४० दिन के खास आयोजन पर भी गया। बीवी ने मायके में घर दामाद बनकर रहने की जिद की। वह इसके लिए भी तैयार हो गया। ससुराल वालों ने १० हजार की तनख्वाह पर उसे ड्राइवर रख लिया मगर तीन महीने तक तनख्वाह नहीं दी। बीवी और मायके वालों से खर्चा मांगा तो उन्होंने मिलकर उसे बुरी तरह पीट दिया। लोकल पुलिस ने इस शख्स की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि इंसाफ की गुहार लगाने वाला लडका अनुज (बदला हुआ नाम) ने चार साल पहले लडकी शमीना (बदला हुआ नाम) से प्रेमविवाह किया । दोनों शादी करने के बाद गाजियाबाद में रहते थे। इस दौरान बीवी अपने घर पर फोन से बात करती रहती थी। फिर एक दिन शमीना ने कहा कि दोनों बदरपुर में रहेंगे। साथ में शर्त रखी कि अगर तुम धर्म परिवर्तन कर लो तो मायके वाले हम दोनों को अपना लेंगे। अनुज तैयार हो गया और धर्म परिवर्तन की औपचारिकता करवा ली। फिर बीवी ने शर्त रखी कि एक खास आयोजन के लिए जाओगे तो घर पर आना-जाना शुरू हो जाएगा। अनुज ने यह भी किया और ४० दिन के लिए विशेष आयोजन पर चला गया। लेकिन बीवी के घर जाकर रहने के बाद दोनों के बीच झगड़े होने लगे। फिर बीवी ने घर जमाई बनने की शर्त रखी। बीवी की खातिर अनुज राजी हो गया।

बीवी के मायके वालों ने अपनी लोडिंग गाड़ी चलाने के लिए अनुज को थमा दी। कहा गया कि बाहर के किसी आदमी को सैलरी देने से अच्छा है कि घर में ही पैसे आएंगे। ससुराल वालों ने १० हजार सैलरी फिक्स कर दी। अनुज ड्राइवर बन गया। लेकिन तीन महीने गुजरने पर तनख्वाह का कुछ हिस्सा ही दिया। बाकी पैसे मांगे तो झगड़ा करने लगे। बीवी ने घर में क्लेश शुरू कर दिया। आरोप है कि बीवी ने शौहर को धमकी दी या तो चुपचाप घर पर रहो, नहीं तो केस में फंसवा दूंगी। परेशान होकर अनुज अपने माता-पिता के पास लौट आया। मंगलवार रात बीवी शमीना और उसके परिवार वालों ने इनके घर पर धावा बोल दिया। लोहे की रॉड और डंडे से अनुज की पिटाई की। धमकी देकर फरार हो गए। तंग आकर लडके ने बदरपुर थाने में बीवी और उसके मायके वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *