यह प्रशंसनीय सुझाव देनेवाली आंध्रप्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार का अभिनंदन ! आज देश के अनेक महत्त्वपूर्ण राज्यों में भाजपा का शासन है; परंतु हिन्दू देवी-देवताआें के अनादर संबंधी इस प्रकार के निर्णय किसी भी सरकार ने नहीं लिए हैं । हिन्दुओ, अपने राज्य की सरकार से इसका उत्तर मांगो ! – सम्मानक, हिन्दू जनजागृति समिति

आंध्रप्रदेश शासन ने हाल ही में एक प्रशंसनीय आदेश जारी किया । इस आदेश में कहा गया था कि, सीमांध्र भाग की मद्य बिक्री करनेवाले अपनी दुकानों के नाम में देवी-देवताआें के नाम का उपयोग न करें ; परंतु आबकारी विभाग ने शासन को सूचित किया कि इस प्रकार के आदेश जारी करने का अधिकार शासन के आबकारी विभाग के पास नहीं है, इसलिए ऐसा आदेश नहीं दिया जा सकता । परंतु शासन के आग्रह के कारण आदेश के स्थान पर सुझाव देकर आबकारी विभाग ने काम पूर्ण किया है ।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








