Menu Close

कुरान याद हो तो इनाम में मिलेगी यजीदी लडकियां : इस्लामिक स्टेट

रक्‍का – बर्बर आतंकी संगठन की क्रूरता और उसके आतंकियों ने रमजान के पवित्र महीने में चौंकाने वाली घोषणा की है। आईएस के अनुसार, इस पवित्र महीने में जिस व्‍यक्‍ित को पूरी कुरान याद होगी, उसे यजीदी सेक्‍स स्‍लेव बतौर इनाम दी जाएगी।

पागलपन भरा यह सेलिब्रेशन ओसामा बिन लादेन सहित कई मस्जिदों में चलाया जा रहा है। कुरान के कुछ हिस्‍से याद होने पर जहां चौथे और पांचवे पुरस्‍कार के रूप में एक लाख सीरियाई मुद्रा तक इनाम के रूप में नगद दिए जाने की घोषणा की गई है।

इस बारे में आईएस के आतंकियों ने विज्ञापन वाले पर्चे बांटे हैं। माना जा रहा है ये विज्ञापन उत्‍तरी सीरिया के हसाका में दिए गए हैं। इस जगह को आईएस के आतंकियों ने सोशल मीडिया में नया नाम बाराकाह दिया है। यह प्रतियोगिता आईएस के कब्‍जे वाली सीरिया की कई मस्जिदों में आयोजित की जा रही है।

सात दिनों तक चलने वाली यह प्रतियोगिता २७ जनू को खत्‍म होगी। विज्ञापन में आईएस के लिए लड़ने वाले आतंकियों को जिहाद और उनके संघर्ष के लिए बधाई देते हुए रमजान की शुभकामनाएं दी गई हैं। आईएस के कब्‍जे में अल्‍पसंख्‍यक समूह यजीदी जनजाति की महिलाएं लंबे समय से आतंकियों की भयावाह ज्‍यादतियों को बर्दाश्‍त कर रही हैं।

स्त्रोत : नईदुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *