Menu Close

कर्नाटक : विज्ञापन में भारत का दिखाया गलत नक्शा

बेंगलुरु – कर्नाटक सरकार अपने एक विज्ञापन में छपे भारत के गलत नक्शे के कारण विवादों में आ गयी है जो कथित रूप से एक मलेशियाई पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इस नक्शे में जम्मू-कश्मीर एवं पूर्वोत्तर के कुछ हिस्से गायब हैं।

इस त्रुटि की ओर ध्यान दिलाने वाली भाजपा ने कांग्रेस सरकार ने स्पष्टीकरण मांगा है।

भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं कर्नाटक के पूर्व मंत्री सुरेश कुमार ने बातचीत में कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है कि यह संप्रभुता का मुद्दा है। इससे वे ही राष्ट्र ‘प्रसन्न’ होंगे जिनके भारत के साथ मतभेद हैं।

उन्होंने कहा, ‘यह एक बहुत गंभीर मामला है जिससे भारत की संप्रभुता प्रभावित होती है। पाकिस्तान एवं चीन सहित कई अंतरराष्ट्रीय ताकतें इस प्रकार की त्रुटि से प्रसन्न होंगी।’ कुमार ने कहा कि यह त्रुटि अक्षम्य है तथा किसी को भी विशेषकर सरकार को इस तरह की घोर भूल करने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने मांग की कि सरकार को मलेशिया में प्रकाशक से फौरन शिकायत करनी चाहिए तथा उससे विवादास्पद विज्ञापन वापस लेने को कहना चाहिए तथा मलेशिया में इस आयोजन के लिए जिस एजंेसी को ठेका दिया गया है उसे काली सूची में डाल दिया जाना चाहिए।

बहरहाल, कर्नाटक के पर्याटन मंत्री आर वी देशपांडे ने कहा कि सरकार इस त्रुटि के लिए जिम्मेदार नहीं है क्योंकि मलेशिया में आयोजन के लिए जिस एजेंसी को ठेका दिया गया था उसने यह विज्ञापन जारी किया है।

उन्होंने कहा, ‘यह विज्ञापन सिंगापुर स्थित कंपनी ने जारी किया था जिसे मलेशिया में कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गयी है। हमारी सरकार त्रुटि के लिए जिम्मेदार नहीं है। हमने विज्ञापन जारी नहीं किये।’ इसका प्रतिवाद करते हुए कुमार ने कहा कि चूंकि यह कार्यक्रम कर्नाटक पर्याटन विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है, सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।

यह कार्यक्रम पीएटीए (पैसेफिक एशिया ट्रेवल एसोसिएशन) ट्रेवल मार्ट से संबंधित है।

स्त्रोत : RTI न्यूज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *