जिलाधिकारी को निवेदन देते हुए हिन्दुनिष्ठ कार्यकर्ता
नंदुरबार (महाराष्ट्र) – हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा पाकिस्तान का उदात्तीकरण करनेवाले ‘जी जिंदगी’ दूरचित्रप्रणाल पर त्वरित प्रतिबंध लगाए जाने की मांग के लिए नंदुरबार जनपदाधिकारी प्रदीप पी.को निवेदन दिया गया । इस निवेदन में अयोध्या में राममंदिर का निर्माण कार्य करने तथा मराठी विद्यालयों में उर्दू भाषा सिखाने की घोषणा निरस्त करने की मांगें की गर्इं । इस अवसर पर प्रा. सतीश बागुल तथा श्री. जीतेंद्र राजपूत भी उपस्थित थे ।








