नैतिकता का अध:पतन होने के लिए एेसी फिल्म ही जिम्मेदार है । जनता ने एेसी फिल्मोंपर बहिष्कार ही डालना चाहिए ! – सम्पादक, हिन्दू जनजागृति समिति
![]()
मुंबई – १९८८ के पॉपुलर सीरियल ‘महाभारत’ में युधिष्ठिर की भूमिका में नजर आए गजेंद्र चौहान इस सप्ताह रिलीज होने जा रही विवादास्पद फिल्म ‘कामसूत्र 3डी’ में दिखाई देंगे। सूत्रों की मानें तो वे इस फिल्म में काम गुरु बने हैं। हालांकि, डायरेक्टर रूपेश पॉल की इस फिल्म में गजेंद्र ने लीड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर नहीं की है, फिर भी रूपेश गजेंद्र के काम की तारीफ करते हैं।
बता दें कि कुछ दिनों पहले गजेंद्र को द फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) का चेयरमैन बनाया गया है। इस बात का FTII के स्टूडेंट्स ने विरोध भी किया था।
बेहद बोल्ड सीन्स और कंटेंट के कारण विवादों में है फिल्म
‘कामसूत्र 3D’ का अनाउंसमेंट साल २०१२ में कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान रूपेश पॉल ने किया था। फिल्म में शर्लिन के न्यूड सीन्स विवादों की अहम वजह बने। यही कारण है कि फिल्म की रिलीज डेट लंबे समय से टलती आ रही है। अब जाकर सेंसर बोर्ड ने इसे हरी झंडी दिखाई है। फिल्म २६ जून को रिलीज हो रही है।
स्त्रोत : दैनिक भास्कर








